One Liner Weekly Current Affairs- 22-Nov-27-Nov-2021

  • तमिलनाडु राज्य सरकार ने वैश्विक फिनटेक हब बनने हेतु एक फिनटेक गवर्निंग काउंसिल (FinTech Governing Council) का गठन किया|
  • रूसी नौसेना ने फ्रिगेट - एडमिरल गोर्शकोव युद्धपोत से 'जिरकोन (Zircon)' हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया|
  • बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को महाराष्ट्र का कोविड-वैक्सीन एंबेसडर बनाया गया|
  • जेसन मोट (Jason Mott) ने अपने उपन्यास "हेल ऑफ ए बुक (Hell of a Book)" के लिए कथा साहित्य के लिए 2021 का राष्ट्रीय पुस्तक पुरस्कार जीता|
  • जापान के प्रधानमंत्री ने अपने देश में  490 बिलियन के प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की|
  • INS विशाखापट्टनम (INS Visakhapatnam), एक P15B स्टील्थ गाइडेड-मिसाइल विध्वंसक को भारतीय नौसेना में नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई में शामिल किया गया|
  • भारत के पहले ग्लोबल इनोवेशन समिट का उद्घाटन 18 नवंबर, 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया|
  • गृह मंत्रालय द्वारा दिल्ली के सदर बाजार पुलिस स्टेशन (Sadar Bazar police station) को वर्ष 2021 के लिए भारत के सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन (best police station) का दर्जा दिया गया|
  • भारतीय वायुसेना में ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान को वीर चक्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया|
  • लुईस हैमिल्टन (Lewis Hamilton) (मर्सिडीज-ग्रेट ब्रिटेन) ने 2021 F1 कतर ग्रांड प्रिक्स (F1 Qatar Grand Prix) जीता|
  • बैडमिंटन विश्व महासंघ ने जिसेप्रकाश पादुकोण को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया|
  • अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने ज्योफ एलार्डिस को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट निकाय का स्थायी सीईओ नियुक्त किया
  • वायु गुणवत्ता ट्रैकर "IQAir" के अनुसार, वायु प्रदूषण से प्रतिवर्ष लगभग 70 लाख लोगों की अकाल मृत्यु हो जाती है| 
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने इंदौर के पातालपानी रेलवे स्टेशन (Patalpani railway station) का नाम आदिवासी आइकन तांत्या भील (Tantya Bhil) के नाम पर रखने की घोषणा की|
  • भारत और अमेरिका ने चार साल के बाद व्यापार नीति मंच  (Trade Policy Forum) को पुनर्जीवित करने के लिए सहमत हुए|
  • केरल के डॉ एस के सोहन रॉय सीईओ और एरीज़ ग्रुप ऑफ़ कंपनीज़ के संस्थापक, व्यापार और फिल्मों में उनके मानवीय और पर्यावरण संरक्षण प्रयासों के लिए नाइटहुड ऑफ पार्ट गुल्फा (Knighthood of Parte Guelfa) से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय बन गए|
  • ऑस्ट्रेलिया ने 22 नवंबर 2021 को अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम (यूके) नामक नए रक्षा गठबंधनों के साथ एक पनडुब्बी समझौते पर हस्ताक्षर किए|
  • मालदीव, भारत और श्रीलंका के द्विवार्षिक त्रिपक्षीय अभ्यास 'दोस्ती (Dosti)' का 5 दिवसीय, 15 वां संस्करण शांतिपूर्ण और स्थिर हिंद महासागर क्षेत्र के लिए क्षेत्रीय सुरक्षा गठन के हिस्से के रूप में 20-24 नवंबर 2021 से मालदीव में आयोजित किया गया|
  • चीन ने लॉन्ग मार्च 4बीरॉकेट से अपना तीसरा गाओफेन-11(03)’ रिकोनिसेंस उपग्रह लॉन्च किया|
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री, जितेंद्र सिंह ने सीएसआईआर(CSIR) (वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद) जिज्ञासा कार्यक्रम के तहत बच्चों के लिए भारत की पहली वर्चुअल साइंस लैब (Virtual Science Lab) लॉन्च की|
  • स्वीडन की पहली महिला प्रधानमंत्री मेगडालेना एंडरसन को पद संभालने के कुछ ही घंटे बाद इस्तीफा देना पड़ा|
  • प्रतिष्ठित कला इतिहासकार और पद्म पुरस्कार से सम्मानित, बृजिंदर नाथ गोस्वामी (Brijinder Nath Goswamy) ने भारतीय कला पर एक नई किताब लिखी|
  • आंध्र प्रदेश ने तीन राजधानी वाले विधेयक को निरस्त करने की घोषणा की|
  • दक्षिण कोरिया (South Korea) के पूर्व राष्ट्रपति चुन डू-ह्वान (Chun Doo-hwan) का 90 वर्ष की आयु में दक्षिण कोरिया के सियोल में हृदय गति रुकने से निधन हो गया|
  • 25 नवंबर को महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day for the Elimination of Violence against Women) मनाया जाता है|
  • रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने भारत गौरव ट्रेने(Bharat Gaurav) लॉन्च करने की घोषणा की|
  • बाइडेन प्रशासन ने लोकतंत्र के शिखर सम्मेलन में ताइवान को आमंत्रित किया है, यह शिखर सम्मेलन अमेरिका में 09 और 10 दिसंबर, 2021 आयोजित किया जाएगा|

Post a Comment

0 Comments