One Liner Daily Current Affairs -15-Nov-2021

  •  भारत के केरल राज्य में 15 नवंबर, 2021 से 19 नवंबर, 2021 तक इनोवेटर्स और स्टार्ट-अप्स के लिए इंडिया टेक्नोप्रेन्योरशिप सीरीज का आयोजन किया गया| 
  • केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री, किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने सिटीजन टेली-लॉ मोबाइल ऐप (Citizen’s Tele-Law Mobile App) लॉन्च किया|
  • हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2021 के लिए विवेक सागर प्रसाद को टीम का कप्तान बनाया गया|
  • महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र की इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका स्थित गैर-लाभकारी संगठन, रॉकी माउंटेन इंस्टीट्यूट (RMI) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए|
  • संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन 2022 की मेजबानी मिस्त्र को प्रदान की गयी|
  • भारतपे (BharatPe) ने अपने मर्चेंट पार्टनर्स के लिए दुनिया का पहला मर्चेंट शेयरहोल्डिंग प्रोग्राम (Merchant Shareholding Program - MSP) लॉन्च किया|
  • संयुक्त राष्ट्र बाल कोष की रिपोर्ट के मुताबिक विश्व स्तर पर 240 मिलियन बच्चे दिव्यांग हैं|
  • टीवीएस समूह की प्रमुख कंपनी टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company), संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल कॉम्पेक्ट (United Nations Global Compact - UNGC) में शामिल हो गई|
  • ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर अपना पहला T20 world cup 2021 जीत लिया| 
  • मेघालय राज्य ने 'वांगला (Wangala)' के 44 वें संस्करण को मनाया, 100 ड्रम महोत्सव का त्योहार शुरू हुआ| 
  • राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) का अगला प्रमुख पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण को नियुक्त किया गया| 
  • भोपाल, मध्य प्रदेश में हबीबगंज रेलवे स्टेशन (Habibganj railway station) का नाम बदलकर 18 वीं शताब्दी के भोपाल की गोंड रानी रानी कमलापति (Rani Kamlapati) के नाम पर रखा गया|
  • 14 नवंबर को बाल दिवस (Children’s Day) मनाया जाता है|
  • भारत के रक्षा सचिव डॉ अजय कुमार (Dr Ajay Kumar) ने नई दिल्ली में 'फोर्स इन स्टेटक्राफ्ट (FORCE IN STATECRAFT)' नामक पुस्तक का विमोचन किया|
  • AQI की वायु गुणवत्ता और प्रदूषण शहर ट्रैकिंग सेवा के मुताबिक भारत के  03 शहर दिल्ली, कोलकोता और मुंबई विश्व के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल हुए| 
  • भारत और फ्रांस की नौसेनाएं फ्रांस के फ्रीजस (Frejus) में 15 से 26 नवंबर, 2021 तक द्विवार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास "EX SHAKTI 2021" के छठे संस्करण का आयोजन करेंगी|
                         जो समझे भी और समझाये भी…
                दुनिया में उस रिश्ते से प्यारा कोई रिश्ता नही…

Post a Comment

0 Comments