•  23 जून को संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस (United Nations Public Service Day) मनाया जाता है|
  • एक सर्वेक्षण में महाराष्ट्र राज्य के लोकप्रिय हिल स्टेशन महाबलेश्वर की एक गुफा में कुछ चमगादड़ प्रजातियों में निपाह वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी की उपस्थिति पाई गई है|
  • कोटक महिंद्रा बैंक ने नई सुविधा 'पे योर कॉन्टैक्ट (Pay Your Contact)' लॉन्च करने की घोषणा की|
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने   फरवरी 2021 में गिनी में फैले इबोला वायरस का प्रकोप खत्म होने की घोषणा की है|
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन (Harsh Vardhan) ने कृष्णा सक्सेना (Krishna Saksena) की पुस्तक "माई जॉयज़ एंड सोरोज़ - एज़ ए मदर ऑफ़ ए स्पेशल चाइल्ड (My Joys and Sorrows – as a Mother of a Special Child)" का अनावरण किया|
  • गुजरात राज्य सरकार इलेक्ट्रिक कार को खरीदने पर 1.5 लाख रुपये या प्रति किलोवाट (kWh) पर 10,000 तक की सब्सिडी देगी|
  • इजरायल की सेना ने एक हवाई उच्च शक्ति वाले लेजर (airborne high-power laser) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है जो ड्रोन को मार गिराने की क्षमता रखता है|
  • भारत का आधिकारिक ओलिंपिक थीम सोंग 'लक्ष्य तेरा सामने है' जारी किया जिसको मोहित चौहान ने गाया हैं|
  • राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) ने राजस्थान राज्य के रामगढ़ विषधारी वन्यजीव अभयारण्य को बाघ अभयारण्य बनाने की मंज़ूरी दी है|
  • निकोल पाशिन्यान आर्मेनिया के प्रधान मंत्री बने|
  • भारत और अमेरिका की सेना जून, 2021 के अंतिम सप्ताह में पैसेज नेवल अभ्यास (Passage Naval Exercise) आयोजित करने जा रही हैं|
  • ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) ने कोविड अनाथों की शिक्षा, स्वास्थ्य और रखरखाव के लिए एक नई योजना 'आशीर्बाद (Ashirbad)' की घोषणा की|
  •  SBI जनरल इंश्योरेंस ने गैर-जीवन बीमा समाधान के वितरण के लिए IDFC फर्स्ट बैंक के साथ एक कॉर्पोरेट एजेंसी समझौते पर हस्ताक्षर किए|
  •  वैश्विक प्रौद्योगिकी ब्रांड वनप्लस (OnePlus) ने क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का अपनी वियरेबल्स श्रेणी के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया|
  • अभिनेता विल स्मिथ (Will Smith), जिन्होंने अपनी आगामी आत्मकथा "विल (Will)" के शीर्षक और कवर का प्रकाशन किया|
  •  असम में दुनिया का पहला आनुवंशिक रूप से संशोधित (GM) रबर का पौधा लगाया गया|
            
    "खुद को हराना किसी और को हारने से ज्यादा अच्छा है I"