विनायक दामोदर सावरकर - देशभक्त या देशद्रोह

 


एक क्रन्तिकारी देशभक्त जिस पर देशद्रोह का आरोप भी लगा| यहाँ तक की उस पर गाँधी की हत्या का आरोप भी लगाया गया किन्तु जांच में वह निर्दोष सिद्ध हुए | जो स्वतंत्रता सेनानी, समाजसुधारक, इतिहासकार, राष्ट्रवादी नेता तथा विचारक थे,  वे एक वकील, राजनीतिज्ञ, कवि, लेखक और नाटककार भी थे|  एक कट्टर तर्कबुद्धिवादी व्यक्ति जो सभी धर्मों के रूढ़िवादी विश्वासों का विरोध करता था |केंद्र और देश के कई महत्वपूर्ण राज्यों में सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा हिंदुत्व की इस विचारधारा की राजनीति करती है. हम बात कर रहे हैं विनायक दामोदर सावरकर जी की|

विनायक दामोदर सावरकर का जन्म 28 मई 1883 को भागुर गांव महाराष्ट्र में हुआ था|  माता जी का नाम राधाबाई तथा पिता जी का नाम दामोदर पन्त सावरकर और उन भाई दो भाई गणेश जिन्हे बाबाराव भी कहा जाता था तथा नारायण दामोदर सावरकर तथा एक बहन नैनाबाई थीं|

1901 में मैट्रिक की परीक्षा पास की तथा 1902 में मैट्रिक की पढाई पूरी करके उन्होने पुणे के फर्ग्युसन कालेज से बी॰ए॰ किया।इंडियन सोशियोलाजिस्ट और तलवार नामक पत्रिकाओं में उनके अनेक लेख प्रकाशित हुए , जो बाद में कलकत्ता के युगान्तर पत्र में भी छपे। सावरकर रूसी क्रान्तिकारियों से ज्यादा प्रभावित थे | जून, 1908 में इनकी पुस्तक द इण्डियन वॉर ऑफ़ इण्डिपेण्डेंस : 1857 तैयार हो गयी परन्त्तु इसके मुद्रण की समस्या आयी। इसके लिये लन्दन से लेकर पेरिस और जर्मनी तक प्रयास किये गये किन्तु वे सभी प्रयास असफल रहे। बाद में यह पुस्तक किसी प्रकार गुप्त रूप से हॉलैण्ड से प्रकाशित हुई और इसकी प्रतियाँ फ्रांस पहुँचायी गयीं | सावरकर ने लन्दन के ग्रेज इन्न लॉ कॉलेज में प्रवेश लेने के बाद इण्डिया हाउस में रहना आरम्भ कर दिया था। इण्डिया हाउस उस समय राजनितिक गतिविधियों का केन्द्र था जिसे श्याम प्रसाद मुखर्जी चला रहे थे। सावरकर ने 'फ़्री इण्डिया सोसायटी' का निर्माण किया जिससे वो अपने साथी भारतीय छात्रों को स्वतन्त्रता के लिए लड़ने को प्रेरित करते थे|1 जुलाई 1909 को मदनलाल ढींगरा द्वारा विलियम हट कर्जन वायली को गोली मार दिये जाने के बाद उन्होंने लन्दन टाइम्स में एक लेख भी लिखा था।जिसके लिए उन्हें गिरफ्तार भी किया गया|

नासिक के कलेक्टर की हत्या के आरोप में गिरफ़्तारी

1910 में नासिक के जिला कलेक्टर जैकसन की हत्या के आरोप में पहले सावरकर के भाई को गिरफ़्तार किया गया था|"

13 मई 1910 को पैरिस से लन्दन पहुँचने पर उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया परन्तु 8 जुलाई 1910 को एम॰एस॰ मोरिया नामक जहाज से भारत ले जाते हुए सीवर होल के रास्ते ये भाग निकले|

"सावरकर पर आरोप था कि उन्होंने लंदन से अपने भाई को एक पिस्टल भेजी थी, जिसका हत्या में इस्तेमाल किया गया था. 'एसएस मौर्य' नाम के पानी के जहाज़ से उन्हें भारत लाया जा रहा था. जब वो जहाज़ फ़ाँस के मार्से बंदरगाह पर 'एंकर' हुआ तो सावरकर जहाज़ के शौचालय के 'पोर्ट होल' से बीच समुद्र में कूद गए|

उन्होंने पहले से ही शौचालय के 'पोर्ट होल' को नाँप लिया था और उन्हें अंदाज़ा था कि वो उसके ज़रिए बाहर निकल सकते हैं| उन्होंने अपने दुबले-पतले शरीर को पोर्ट-होल से नीचे उतारा और बीच समुद्र में कूद गए| "तैरने के दौरान सावरकर को चोट लगी और उससे ख़ून बहने लगा. सुरक्षाकर्मी भी समुद्र में कूद गए और तैर कर उनका पीछा करने लगे|"

 "सावरकर करीब 15 मिनट तैर कर तट पर पहुंच गए|  वो ज़मीन पर पहुंच तेज़ी से दौड़ने लगे और एक मिनट में उन्होंने करीब 450 मीटर का फ़ासला तय किया|"

 "उनके दोनों तरफ़ ट्रामें और कारें दौड़ रही थीं| सावरकर क़रीब क़रीब नंगे थे| तभी उन्हें एक पुलिसवाला दिखाई दिया| वो उसके पास जा कर अंग्रेज़ी में बोले, 'मुझे राजनीतिक शरण के लिए मैजिस्ट्रेट के पास ले चलो|' तभी उनके पीछे दौड़ रहे सुरक्षाकर्मी चिल्लाए, 'चोर! चोर! पकड़ो उसे.' सावरकर ने बहुत प्रतिरोध किया, लेकिन कई लोगों ने मिल कर उन्हें पकड़ ही लिया| 25 सालों तक वो किसी न किसी रूप में अंग्रेज़ों के क़ैदी रहे|.उन्हें 25-25 साल की दो अलग-अलग सजाएं सुनाई गईं और सज़ा काटने के लिए भारत से दूर अंडमान यानी 'काला पानी' भेज दिया गया|उन्हें सेल्युलर जेल में 13.5 गुणा 7.5 फ़ीट की कोठरी नंबर 52 में रखा गया|

गाँधी की हत्या का आरोप

इतने महान क्रांतिकारी का जीवन हमेशा संघर्षों के बीच रहा| 1948 ई. में महात्मा गांधी की हत्या में उनका हाथ होने का संदेह किया गया, हाँलाकि उन्हें फ़रवरी 1949 में बरी कर दिया गया था इतनी मुश्किलों के बाद भी वे झुके नहीं और उनका देशप्रेम का जज़्बा बरकरार रहा और अदालत को उन्हें तमाम आरोपों से मुक्त कर बरी करना पड़ा| किसी क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी के लिए यह बहुत शर्मिदंगी की बात थी कि उसके ऊपर अपने ही देश के सेनानी को मारने का आरोप लगे| खैर सत्ता की चाह में तुच्छ लोगों के मंसूबे कभी कामयाब नहीं हुए और सावरकर जी की छवि आज भी स्वच्छ और एक बेहतरीन स्वतंत्रता सेनानी की है|

हालांकि उन पर हिंदूवादी होने का आरोप लगता रहा हैं किन्तु उन्होंने जेल में हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रयत्न किये और वे इसमें सफल भी हुए अंडमान से वापस आने के बाद सावरकर ने एक पुस्तक लिखी 'हिंदुत्व - हू इज़ हिंदू?' जिसमें उन्होंने पहली बार हिंदुत्व को एक राजनीतिक विचारधारा के तौर पर इस्तेमाल किया| पूरे संघ परिवार को बहुत समय लग गया गाँधी हत्याकाँड के दाग़ को हटाने में सावरकर इस मामले में जेल गए, फिर छूटे और 1966 तक ज़िदा रहे लेकिन उन्हें उसके बाद स्वीकार्यता नहीं मिली| ये आज की राजनीति की वास्तविकता है. अगर आपको सावरकर को सम्मान देना है तो आपको गाँधी की विचारधारा की तरफ़ पूरी तरह से पीठ घुमानी ही पड़ेगी| अगर आपको गांधी को स्वीकारना है तो आपको सावरकर की विचारधारा को नकारना होगा|

गाँधी और सावकर दोनों हालांकि एक दूसरे की विचारधारा से सहमत नहीं थे|वीर सावरकर का चरित्र आज भी एक पहेली की तरह अनसुलझा ही हैं|

Post a Comment

0 Comments